{"_id":"57a0e2034f1c1b675d2b9857","slug":"psm-nuisance-of-college-student-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसएम कालेज में छात्र नेताओं का उपद्रव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएसएम कालेज में छात्र नेताओं का उपद्रव
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के खदेड़े जाने पर भागते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएसएम महाविद्यालय में दाखिला लेने की जिद पर अड़े छात्र नेताओं ने मंगलवार को जमकर बवाल किया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पथराव कर खिड़कियों के शीशे, सीसीटीवी कैमरे और अन्य सामान तोड़ डाला। पुलिस पर भी पथराव किया और जीटी रोड जाम करने की कोशिश की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने पांच छात्र नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीएसएम महाविद्यालय में छात्र नेताओं के प्रवेश को लेकर राजनीति गरमा गई है।
सोमवार को छात्र नेताओं ने महाविद्यालय पर दबाव बनाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा किया था। लेकिन प्राचार्य ने छात्र नेताओं को प्रवेश न देने की बात कही थी। मंगलवार सुबह एक बार फिर छात्र नेता अपने समर्थकों के साथ पीएसएम महाविद्यालय जा पहुंचे। यहां छात्र नेता पहले प्राचार्य के कक्ष में गए। इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। प्राचार्य सुनीति मिश्रा ने कहा कि छात्र नेता और उनके समर्थकों ने स्टाफ रूम में पत्थरबाजी के साथ ही दो कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
स्टाफ के लोगों ने अपने को कमरे में बंद कर सुरक्षित किया। छात्रों ने कई खिड़कियों को क्षतिग्रस्त करने के अलावा तीन सीसीटीवी कैमरे व इलेक्ट्रानिक उपकरणों को तोड़कर तहस-नहस कर दिया। प्राचार्य ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सहित अन्य आला अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल सुभाष यादव, चौकी प्रभारी पप्पू ठेनुआ सहित अन्य पुलिस फोर्स ने पहुंचकर मामला संभाला। इस दौरान बवाली छात्रों ने पुलिस पर भी पथराव किया तो पुलिस ने लाठी पटककर उन्हें खदेड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद में छात्र नेता जीटी रोड पर जाम लगाने के लिए पहुंच गए, जिनको पुलिस ने भगाया। प्राचार्य सुनीति मिश्रा ने कोतवाली प्रभारी व डीआईजी को प्रकरण से अवगत कराते हुए पांच छात्रों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। प्राचार्य ने हवाला दिया है कि चंद्रभान यादव, अनंत यादव, अजय शर्मा, राजू यादव, राज यादव, मो.तौसीफ आदि अराजकतत्वों ने प्रवेश को लेकर स्टाफ के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। सरकारी अभिलेखों का फाड़ डाला।
कहा कि इसमें केवल अनंत यादव संस्थागत छात्र है। हंगामे की खबर पाकर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संजू कटियार, नीलू यादव, वीर सिंह भदौरिया, अशोक सिंह, राजीव ठाकुर, अभिमन्यु सिंह सहित अन्य छात्र नेता पहुंचे लेकिन प्राचार्य ने किसी भी छात्र नेता की बात मानने से इंकार कर दिया। उधर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष/ब्लाक प्रमुख नीलू यादव ने कहा कि जिन्होंने गलत किया है, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।