फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Prisoners and secretary supporters in block, firing, soldier injured

ब्लाक में प्रधानों व सचिव समर्थकों में फायरिंग, सिपाही घायल

Thu, 20 Jul 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 20 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Prisoners and secretary supporters in block, firing, soldier injured
थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी देते प्रधान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हसेरन ब्लाक मुख्यालय पर आवास आवंटन के लिए चल रही बैठक के दौरान ग्राम सचिव व ग्राम प्रधानों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। इस पर प्रधानों और ग्राम सचिव के समर्थक असलहों के साथ ब्लाक पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही चौकी से पहुंचे सिपाही के साथ असलहाधारियों ने मारपीट कर दी। इसमें वह घायल हो गया। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी पहुंच गए।

विज्ञापन


ब्लाक मुख्यालय पर बैठक के दौरान कर्री ग्राम सभा के प्रधान संजय राठौर व बनगवां के प्रधान सर्वेश शाक्य ने ग्राम सचिव कौशलेंद्र यादव पर प्रधानों के बगैर सुझाव के आवास आवंटन सूची फाइनल करने का आरोप लगाया। इस पर ग्राम सचिव व प्रधानों के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में दोनों ओर से आस्तीनें खिंच गईं। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मामले की भनक ग्राम प्रधान व सचिव के समर्थकों को लग गई। कुछ ही देर में ब्लाक मुख्यालय पर दोनों पक्षों के समर्थक असलहों से लैस होकर पहुंच गए और ब्लाक परिसर में फायरिंग शुरू कर दहशत मच गई। ब्लाक में स्थित हसेरन पुलिस चौकी में तैनात सिपाही नंदलाल पहुंच गया और फायरिंग करने वाले असलहाधारियों की वीडियोग्राफी करने लगा। इस पर असलहाधारियों ने सिपाही नंदलाल दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मौका पाकर सिपाही भाग निकला।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही इंदरगढ़ थाना प्रभारी अमित कुमार मान, सौरिख व ठठिया थाने से पुलिस बल के साथ पहुंच गए। इससे पूर्व असलहाधारी मौके से भाग निकले। मामले में प्रधान सर्वेश शाक्य व संजय राठौर ने ग्राम सचिव के खिलाफ मारपीट व फायरिंग कर जानलेवा हमले की तहरीर थाना प्रभारी को सौंपी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि ब्लाक परिसर में मारपीट की जानकारी मिली है। थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

 एडीओ कोआपरेटिव प्रभुसरन सिंह राठौर ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय पर आवास आवंटन के लिए ग्राम प्रधान व सचिव के साथ वार्ता चल रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट शुरू हो गई। वह बाद में ब्लाक से चले आए। फायरिंग की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed