फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Priests arrested

पुजारी का हत्यारोपी चेला गिरफ्तार

Wed, 26 Jul 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 26 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Priests arrested
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मंदिर के पुजारी के हत्यारोपी चेले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आए चेले ने बताया कि पुजारी तंत्र-मंत्र की विद्या जानता था, इससे उसके परिवार में कलह चल रही थी। इसके अलावा वह पुजारी की हत्याकर मंदिर परिसर पर कब्जा करना चाहता था।

विज्ञापन


18 जुलाई की रात ठठिया थाना क्षेत्र के गांव घनेपुर्वा में गोदामाई प्राचीन मंदिर के पुजारी प्रेमनरायण उर्फ फक्कड़ बाबा की हत्या मंदिर में रहने वाले उनके चेले रामाधीन निवासी घनेपुरवा ने छाती में चिमटा घोप कर हत्या कर दी थी। सोमवार की रात थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने आरोपी रामाधीन को पट्टी गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी हरीश चंदर ने खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि वह फक्कड़ बाबा के साथ मंदिर परिसर में रहता था। फक्कड़ बाबा तंत्र-मंत्र की विद्या जानता था। आरोप लगाया कि तंत्र विद्या से उसने भतीजे का एक्सीडेंट करा दिया था। आरोप लगाया कि उसके माता-पिता की मौत के पीछे भी बाबा का तंत्र-मंत्र है। वह मंदिर परिसर पर कब्जा कर अपना वर्चस्व कायम करना चाहता था। इसी लालच में उसने फक्कड़ बाबा के सीने में चिमटा घोप कर हत्या का दी। खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी रामाधीन को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा या काशी भागने की फिराक में था आरोपी
पुजारी की हत्या के बाद आरोपी रामाधीन मथुरा या काशी भागने की फिराक में था। इससे पहले पुलिस ने उसे पट्टी गांव से एक साथी के घर से दबोच लिया। थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि अगर आरोपी जिले से बाहर निकल जाता, तो उसे गिरफ्तार करना मुश्किल हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed