{"_id":"5a341c544f1c1b9f678c18cf","slug":"police-raid-accused-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस के पड़े छापे, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के पड़े छापे, आरोपी फरार
kannauj
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
नगला धरमाई में दबिश देने जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चपुन्ना।
क्षेत्र के नगला धरमाई गांव में शादी समारोह के बाद उपद्रव और पुलिस बल हमलावर आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने कई बार आरोपियों के घरों की तलाश ली। इस दौरान घर महिलाएं मिलीं, पुरुष फरार हो गए। इसी मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष आर पी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल नगला धरमाई गांव पहुंचा। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीव उर्फ संजू यादव के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली, घर में महिलाएं मौजूद मिलीं। इसके बाद पुलिस ने उसके पड़ोसी बिल्लू यादव पुत्र अतर सिंह के घर की तलाशी ली, यहां पुलिस को कोई नहीं मिला। पुलिस अन्य संदिग्ध व रिश्तेदारों के घरों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
मालूम हो कि नगला धरमाई गांव में दो दिन पहले राधे श्याम के बेटे आदेश की बारात आई थी। उसी दौरान दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो दबंगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें दो सिपाही घायल हुए थे। इस मामलेे में पुलिस ने मुख्य आरोपी संजू यादव और उसके भाई मनोज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन आरोपी अशोक यादव, मोहित यादव और बिल्लू यादव अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।