फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Old woman's body found in pond Missing

लापता वृद्धा का शव तालाब में मिला

Wed, 17 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 17 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Old woman's body found in pond Missing
फाइल फोटो प्यारी।
कस्बा तालग्राम के मोहल्ला गांधीनगर में घर से रात के समय लापता हुई 80 वर्षीय वृद्धा का शव चौथे दिन घर से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर चंद्रहास तालाब में तैरता मिला। मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। कस्बा निवासी कबरूद्दीन अपनी पत्नी प्यारी के साथ गत शुक्रवार को शाम को खाना खाकर लेट गए थे। कबरुद्दीन के मुताबिक उसी रात करीब 12 बजे उनकी आंख खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी।
विज्ञापन


उन्होंने रात में खोजबीन शुरू कर दी। इसके साथ ही पत्नी के न मिलने पर दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने तालग्राम थाने में पत्नी की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। मंगलवार सुबह कस्बा के तालग्राम के तालाब चंद्रहास में प्यारी का शव तैरते हुए कुछ ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद दरोगा सोहेल खां, महिला सिपाही रिंकी वर्मा ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। सूचना पर कबरुद्दीन ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव की पत्नी के रूप में शिनाख्त की। कबरूद्दीन को अंदेशा है कि वह रात में शौच के लिए आई होंगी तब तालाब में गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed