फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   NIA questioned hours after relatives of suspected terrorists

एनआईए ने संदिग्ध आतंकी के परिजनों से घंटों की पूछताछ

Tue, 04 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 04 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
NIA questioned hours after relatives of suspected terrorists
अहसन हसन से पूछताछ करती एनआईए टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

उज्जैन में हुए ट्रेन धमाके में शामिल संदिग्ध आतंकी सैयद मीर हुसैन उर्फ हम्जा के घर पर सोमवार शाम एनआईए टीम ने छापा मारा। पूरे घर की तलाशी लेने के बाद टीम ने उसके परिजनों से घंटो पूछताछ की। कई अहम जानकारियां मिलने के बाद टीम ने वहीं डेरा डालते हुए छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुए पैसेंजर ट्रेन धमाके में शामिल सैयद मीर हुसैन उर्फ हम्जा के गुरसहायगंज कस्बे में इंद्रानगर स्थित घर पर शाम करीब 6 बजे लखनऊ से एनआईए की पांच सदस्यीय टीम पहुंची। गुरसहायगंज कोतवाली निरीक्षक अमरपाल व एसआई नवीन कुमार समेत महिला पुलिसकर्मियों के साथ सैयद मीर हुसैन उर्फ हम्जा के पूरे घर की तलाशी ली। सैयद मीर हुसैन के पिता एहसान हसन के मोबाइल कब्जे में लेने के बाद घंटों टीम ने पूछताछ की।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पिता ने बताया कि सैयद मीर हुसैन की मां नुसरत जहां से उसका कई साल पूर्व तलाक हो गया था। वह मुरादाबाद में रहती हैं। बीते दो सालों से वह नुसरत जहां से अक्सर मिलने जाता था। नुसरत जहां के भाई का बेटा आतिफ निवासी जाजमऊ कानपुर का आतंकी संगठनों से संबंध था। इससे नुसरत जहां ने सैयद मीर हुसैन को उसके साथ भेज दिया था। तभी वह उसने आतंक की राह पकड़ ली। एनआईए की पूछताछ के दौरान एहसान हसन फूट-फूट कर रोने लगा। करीब ढाई घंटे पूछताछ के बाद एनआईए का सैयद मीर हुसैन के घर डेरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी में मिले चौकाने वाले तथ्य
कन्नौज। संदिग्ध आतंकी सैयद मीर हुसैन उर्फ हज्जा के पिता एहसान हसन एनआईए के कई सवालों का जवाब देने से बचता भी रहा। घर की तलाशी लेने के दौरान वहां करीब एक दर्जन से अधिक बेड व रजाई और बिस्तर मिले है। जिससे टीम ने उसके घर संदिग्धों के ठहरने व आने-जाने की शंका जाहिर की है। हाल में ही करीब 40 लाख रुपये से एहसन हसन ने पड़ोसी की एक इमारत का सौदा किया है। अचानक इतनी मोटी रकम का श्रोत पूछने पर वह टालमटोल करने लगा। एनआईए टीम को बड़ी संख्या में मिले बेड और लाखों रुपये के बारे में एहसन ठीक से जवाब नहीं दे सका। कुछ लोगों से उसने पैसे उधार लेने की बात कही। इस टीम ने उधार पैसे देने वाले लोगों से भी संपर्क किया। कुछ लोगों के न मिलने और कागजों के अवलोकन के चलते एनआईए ने उसके घर पर डेरा जमा लिया है। देर रात तक टीम के अफसर उसके घर पर मौजूद रहकर पूछताछ करते रहे।


संदिग्ध को साथ लाने की भी रही चर्चा
संदिग्ध के घर पर एनआईए की छापेमारी के दौरान सैयर मीर हुसैन उर्फ हम्जा के भी साथ में होने की चर्चा रही। सूत्रों के अनुसार टीम को कई अहम जानकारियां मिली है। गोपनीय स्थान पर हम्जा को रखने के बाद टीम रात को उसकी निशानदेही पर कई और स्थानों पर छापेमारी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed