{"_id":"578fc0974f1c1b3526c4b6d9","slug":"mother-daughter-beaten-to-kidnappers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी को अगवा करने वाले को पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटी को अगवा करने वाले को पीटा
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर रेप के मुकदमे में बयान बदलवाने का दबाव बनाते हुए महिला और उसकी तीन साल की बेटी को अगवा कर ले जा रहे दबंग को ग्रामीणों ने धुन दिया। दबंग रायबरेली का रहने वाला है और उस पर हत्या, अपहरण, जान से मारने के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। तालग्राम थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि रायबरेली थाना खीरो के विजयमऊ खपरा गांव निवासी महेंद्र उर्फ बदचले पुत्र पीतांबरपासी मंगलवार को उसके घर में जबरन घुस आया।
उस दौरान घर में उसकी पत्नी और तीन साल की बेटी मौजूद थी। महेंद्र ने उसकी पत्नी और बेटी को घसीटते हुए गांव ले जाने लगा। महिला की चीख पुकार सुन गांव के लोगों ने दबंग का पीछा किया। गुरैली के पास युवक को पकड़ लिया जमकर पीटा। इसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। थाने में महिला ने बताया कि उसने महेंद्र के खिलाफ कुछ दिनों पहले रेप का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसमें बयान बदलने के लिए आरोपी लगातार धमकी दे रहा था, मंगलवार को पति की मौजूदगी में घर में घुसकर जबरन उसे व उसकी पुत्री को घसीटकर ले जा रहा था। पूछताछ के दौरान महेंद्र ने बताया कि वह और महिला एक ही क्षेत्र के हैं। इससे पहले महिला से उसकी शादी हुई थी। परिजनों के बहकावे में आकर महिला ने उसके ऊपर बलात्कार का मुकदमा लगा दिया है। महिला ने स्वयं उसके पक्ष में बयान देने की बात कह उसे घर बुलाया था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पकड़ा गया युवक शातिर किस्म का है। युवक को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अनवर अहमद ने बताया कि रायबरेली पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि आरोपी महेंद्र शातिर किस्म का है।
आरोपी के ऊपर 2013 में 363, 366 व 376 के चार माह बाद 302 (हत्या),307,308, आर्म्स एक्ट आदि की धाराओं समेत आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। तीन साल बाद जेल से छूटकर आया था। अब तालग्राम में भी बलात्कार का मुकदमा दर्ज हो गया है।