फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Money bag taken from the middle market mopeds

बीच बाजार मोपेड से ले गए रुपये का झोला

Thu, 29 Jun 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 29 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Money bag taken from the middle market mopeds
तिर्वा में खैर नगर रोड पर दुकानदारों से पूछताछ करते कोतवाल आलोक कुमार यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कस्बे के खैरनगर रोड से बुधवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाश रिटायर्ड फौजी की मोपेड से 80 हजार रुपये से भरा झोला लेकर फरार हो गए। पुलिस ने कई दुकानदारों से पूछताछ की। रिटायर्ड फौजी को बैंक लाकर भी जांच-पड़ताल की गई। मामले की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के सरसई ग्राम पंचायत के मजरे भगवानपुर गांव का निवासी श्रीराम (65) फौज में थे। वह बुधवार को अपनी मोपेड से तिर्वा तहसील में आए और यहां मोपेड खड़ी कर टेंपो से स्टेट बैंक की शाखा पहुंचे। यहां से 80 हजार रुपये निकाल कर टेंपो से फिर तिर्वा तहसील पहुंचे। यहां से मोपेड लेकर जा रहे थे। खैरनगर रोड पर मोपेड पंचर हो गई। पंचर जुड़वाने के लिए वह दुकान पर गए। रुपयों से भरा झोला मोपेड के हैंडल पर टांग दिया था। पंचर जुड़वाने के दौरान ही एक अपाचे बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसका झोला लेकर भाग गए।
विज्ञापन


मामले में कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार यादव का कहना है कि रिटायर्ड फौजी को लेकर पुलिस को बैंक पूछताछ के लिए भेजा गया है। आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed