{"_id":"56e316df4f1c1bf8208b4570","slug":"misleading-information-out-of-million-jewelry-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख के जेवरात लूट की सूचना निकली भ्रामक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस लाख के जेवरात लूट की सूचना निकली भ्रामक
अमर उजाला ब्यूरो /कन्नौज
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
युवकों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई दूल्हे की कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजीधजी दूल्हे की कार में सवार बरातियों से दूसरी कार सवार युवकों ने मारपीट हो गई। इस बीच किसी ने बारातियों से दस लाख रूपये लूट लिए जाने की सूचना पुलिस को दे दी। लूट की सूचना पाकर पुलिस हरकत में आ गई। बाद में मामला कार की टक्कर व मारपीट का निकला।
विज्ञापन
छिबरामऊ के मोहल्ला बस्तीराम निवासी अशोक भदौरिया की पत्नी नीरज भदौरिया ने जनपद औरैया के थाना बिधूना निवासी सूरज कुमार पुत्र रमेशचंद्र, उसके एक साथी बजरंगी शाक्य व दो अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि वह अपने फुफेरे भाई बलराम पुत्र भूपेंद्र निवासी गुबरिया खड़िनी की बारात किराये की कार से ग्राम खुबरियापुर जा रही थी। गाड़ी में उसके साथ उसकी पुत्री नेहा और भाई बलराम भी था।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े नौ बजे जब उनकी गाड़ी कस्बा सौरिख के बैंक ऑफ इंडिया के पास पहुंची तभी आगे चल रही सफारी कार के चालक ने टक्कर होने पर विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट हो गई। इस बीच हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उसकी बेटी नेहा के सिर में डंडा मारा। चीखपुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच लोगों ने मारपीट कर रहे सूरज कुमार को पकड़ लिया। भीड़ को देख उसका साथी बजरंगी व दो अन्य भाग जाने में सफल रहे।
विज्ञापन
हमलावरों ने उसके कार के शीशे को भी पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष रजनेश कुमार चौहान ने बताया कि लूट नहीं हुई है। आपस में मारपीट हुई है।