फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married Gonta Lobhiyon dowry of the throat

दहेज लोभियों ने घोंटा विवाहिता का गला

Sat, 11 Feb 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 11 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Married Gonta Lobhiyon dowry of the throat
मृतका साधना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दहेज लोभियों ने विवाहिता को गला घोंटकर मार डाला। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। मायके वाले मौके पर पहुंचे तो ससुरालीजन भाग चुके थे। गुस्साए मायके वालों ने घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। युवती की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ था। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन


शनिवार सुबह छिबरामऊ क्षेत्र के अटिया गांव में विवेक कुमार शाक्य की पत्नी साधना (22) का शव घर में फंदे से झूलता मिला। जानकारी पाकर ग्राम पंचमनगला तरिहा रामनगर थाना किशनी जनपद मैनपुरी से उसके मायके वाले आ गए। साधना के पिता रामकृपाल ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। इस बीच मायके वालों ने घर में तोड़फोड़ की और दहेज का काफी सामान लाद ले गए। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी व सिटी इंचार्ज गणेशप्रसाद मिश्रा गांव पहुंचे। पुलिस ने नायब तहसीलदार अवनीश कुमार को बुलाकर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


रामकृपाल ने बताया कि साधना की शादी 18 मई 2016 को विवेक के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये और सोने की जंजीर मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर साधना का गला घोंट दिया। उसके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। मायके वालों का आरोप है कि हत्या से पहले उसे जमकर पीटा गया था। पुलिस ने रामकृपाल की तहरीर पर पति विवेक, ससुर कुंवर पाल, जेठ नेम सिंह व हेम सिंह तथा ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed