{"_id":"5787dc5e4f1c1b1b0813fc78","slug":"magic-beat-the-sleeping-people-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते लोगों को मैजिक ने रौंदा, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोते लोगों को मैजिक ने रौंदा, एक की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
टूटी चारपाई देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम खजुरिया नगला में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे लोगों को तेज रफ्तार डग्गामार मैजिक ने कुचल दिया। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसकी पुत्री समेत एक अन्य पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर, हादसे के बाद चालक, मैजिक छोड़कर फरार हो गया। ग्राम खजुरिया नगला निवासी रामचरन सक्सेना (40) पुत्र मेघनाथ अपनी पुत्री साधना (7) के साथ घर के बाहर दरवाजे पर चारपाई पर सो रहा था।
साथ में दूसरी चारपाई पर उसका पड़ोसी टुन्नीलाल सक्सेना (45) पुत्र शिवनरायन भी लेटा था। गुरुवार सुबह चार बजे नौली की ओर जा रही तेज रफ्तार डग्गामार मैजिक ने चारपाई पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। चीखपुकार सुनकर परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों की आंख खुल गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते और उठकर बाहर आते तब तक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। आनन-फानन में तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
यहां डाक्टरों ने रामचरन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल टुन्नीलाल और साधना को जिला अस्पताल कन्नौज रेफर कर दिया। रामचरन भूमिहीन मजदूर है। किसी तरह मजदूरी कर वह अपने परिवार का भरणपोषण करता था। उसके पांच बच्चे प्रीती (13), धीरू (10), साधना (7), काजल (5) व दुर्गेश (2) हैं। हादसे के बाद उसकी पत्नी गीता का रो-रोकर बुराहाल था। एक तरफ उसके पति का शव रखा था जबकि दूसरी तरफ उसकी बेटी साधना घायल पड़ी थी।
विज्ञापन
रामचरन की वृद्ध मां अनीता अन्य छोटे-छोटे बच्चों को किसी तरह संभाल पा रही थी। घटना के बाद से गांव के लोगों में रोष है। उधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज जगन्नाथ सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मैजिक को कब्जे में लेकर चौकी खड़ा करवा दिया।