{"_id":"c6477a7d0f45049c4f751ab3ba7f6826","slug":"loader-by-the-impact-of-the-death-of-the-aged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर की टक्कर से वृद्ध की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोडर की टक्कर से वृद्ध की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 07 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम रोड पर ग्राम बहवलपुर के पास लोडर की चपेट
विज्ञापन
में आने से वृद्ध की मौत हो गई। ग्रामीणों ने लोडर चालक को पकड़कर पुलिस के
सुपुर्द कर दिया। लोडर पर मवेशी लदे थे।
क्षेत्र के ग्राम अहिरूआ राजारामपुर निवासी रामऔतार यादव (70) शुक्रवार शाम ग्राम बहवलपुर निवासी रिश्तेदार श्याम सिंह के यहां आया था। शनिवार तड़के वह शौच के लिए सड़क पार कर खेतों की तरफ जा रहा था कि तेज गति से गुजरे लोडर की चपेट में आ गया।
हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान ग्रामीणों ने दौड़ाकर लोडर चालक को पकड़ लिया। लोडर पर मवेश लदे थे। बाद में ग्रामीणों ने पकड़े गए चालक हसीन पुत्र साबिर निवासी रसूलाबाद तालग्राम को पुलिस के हवाले कर दिया।
मृतक के भाई परशुराम ने लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना था लोडर में छह मवेशी लदे हुए थे। जिन्हें काटने के लिए ले जाया जा रहा था। बहवलपुर पुलिस चौकी से बचने के प्रयास में चालक ने लोडर की रफ्तार बढ़ा दी थी। जिस कारण लोडर की चपेट में आकर वृद्ध को अपनी जान गवानी पड़ी।