{"_id":"5c27b8a0bdec225697311723","slug":"kanpur-police-s-ordinance-at-the-medical-officer-s-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्साधिकारी के आवास पर कानपुर पुलिस का तांडव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्साधिकारी के आवास पर कानपुर पुलिस का तांडव
Sat, 29 Dec 2018 11:40 PM IST
gaurav gaurav
kannauj
kannauj
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
आवास के बाहर बैठा चिकित्साधिकारी का परिवार।
- फोटो : amarujala
छिबरामऊ। सौ शैय्या अस्पताल में तैनात चिकित्साधिकारी के आवास पर कानपुर की पुलिस ने छापा मारकर महिलाओं के साथ अभद्रता की। चिकित्साधिकारी के पुत्र की जमकर धुनाई कर उसे अपने साथ पकड़ ले गए। आरोपी पर कानपुर थाने में गबन का मामला दर्ज है। आरोपी के पिता का कहना है कि उनके पास हाईकोर्ट से स्टे है।
शनिवार की दोपहर कानपुर से आई पुलिस ने सौ शैय्या अस्पताल में चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस मिश्रा के आवास पर अचानक छापा मारा। पुलिस ने उनके पुत्र नितेश मिश्रा की जमकर धुनाई कर दी। बहन डॉक्टर शालू मिश्रा, मां निर्मला मिश्रा व पत्नी गीता मिश्रा ने विरोध किया तो उनके साथ भी पुलिस ने अभद्रता कर पिटाई कर दी। पुलिस नितेश को अपने साथ कानपुर ले गई। इस संबंध में चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस मिश्रा ने बताया कि उनके पुत्र नितेश मिश्रा के खिलाफ कल्याणपुर कानपुर थाने में गबन का मामला दर्ज है। जिसमें उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। वह इमरजेंसी ड्यूटी पर थे तभी कानपुर पुलिस ने उनके आवास पर छापा मारकर घर में जमकर तांडव किया। महिलाओं के साथ अभद्रता की और उन्हें भी पीटा। मालूम हो कि चिकित्साधिकारी का पुत्र नितेश मिश्रा कल्याणपुर में गणपत ट्रैवल्स के नाम से एजेंसी चलाता है। वह कुछ दिनों के लिए मुंबई चला गया। इस बीच उसके सहयोगियों ने गाड़ी का भाड़ा का गबन कर लिया था। इस मामले में गाड़ी मालिक ने उसके खिलाफ रिपोर्ट कल्याणपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस मामले में चिकित्साधिकारी के पुत्र को उठा ले गई है।