{"_id":"57fe7d474f1c1b8e1528f1a2","slug":"jhrkhuranon-the-looted-cash-and-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने लूट लिया नगदी और सामान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों ने लूट लिया नगदी और सामान
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार युवक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से रोडवेज बस से कानपुर आ रहे युवक को जहरखुरानों ने जहरीला पदार्थ खिलाकर नगदी और अन्य सामान लूट लिया। बस परिचालक ने उसे बेहोशी की हालत में रोडवेज बस स्टाप के निकट छोड़ दिया। सुबह पुलिस कर्मी ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
कानपुर नगर के थाना बिठूर गांव चकरहनपुर नारामऊ निवासी राकेश नागर (35) एक साल से हरियाणा में रहकर मजदूरी करता था। करीब एक लाख रुपये और अन्य सामान लेकर वह रोडवेज बस से घर आ रहा था। रास्ते में जहरखुरानों ने लूट लिया। रोडवेज बस के परिचालक ने रोडवेज बस स्टाप के सामने जीटी रोड पर उतार दिया। सरायमीरा चौकी पुलिस के सिपाही ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद तलाशी में मिले मोबाइल से फोन घर लगा कर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पत्नी सुनीता अन्य परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंची। देर शाम तक उसे होश नहीं आ सका था। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि बीते एक वर्ष से लगातार हरियाणा में रहकर मजदूरी कर रहे थे। एक दिन पहले फोन कर घर आने की बात कही थी। रात में उनसे 10 बजे बात हुई थी।
विज्ञापन