फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jhrkhurani with tow young men in roadways bus

रोडवेज बस में दो युवकों से जहरखुरानी

Sun, 10 Apr 2016 12:06 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Sun, 10 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jhrkhurani with tow young men in roadways bus
मेडिकल कालेज में भर्ती जहरखुरानी का शिकार रवी। - फोटो : amar ujala
दिल्ली से रोडवेज बस पर तिर्वा आ रहे क्षेत्र के दो युवक जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए। गिरोह के लोग दोनों के पास से करीब चालीस हजार रुपये, तीन मोबाइल व बैग में रखे कपड़े लेकर चंपत हो गए। बेहोशी की हालत में रोडवेज बस के चालक ने उनको तिर्वा-ठठिया मार्ग पर उतार दिया।
विज्ञापन


दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। मेडिकल कालेज में उपचार के बाद होश आने पर जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुए थाना ठठिया के गांव तिजलापुर निवासी रवी पुत्र बालकराम ने बताया कि वह दिल्ली में एक प्राइवेट फर्म में काम करता है। उसके बड़े भाई की शादी है। वे शुक्रवार शाम दिल्ली बस स्टाप पर सौरिख आने वाली रोडवेज बस में तिर्वा के लिए सवार हुए। उसके पास तीस हजार रुपये, शादी के लिए खरीदे गए कपड़े और दो मोबाइल थे।
विज्ञापन


रास्ते में जहरखुरानों ने उससे परिचय बढ़ाकर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वे बेहोश हो गए। गया। इसी तरह दूसरा युवक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव का निवासी राजू पुत्र बालकराम भी इसी रोडवेज बस पर सवार हुआ। राजू के मुताबिक उसकी सीट पर बैठे एक अन्य यात्री ने उससे गुरसहायगंज तक चलने की बात कही। बाद में उसे भी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके पास मौजूद एक कपड़ों भरा बैग, दस हजार रुपये व एक मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन दोनों को तिर्वा-ठठिया मार्ग पर रोडवेज के चालक व परिचालक बेहोशी की हालत में छोड़ गए।  ग्रामीणों ने उनको मेडिकल कालेज पहुंचाया। सूचना पाकर दोनों के परिजन भी मेडिकल कालेज पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed