{"_id":"d62639ad16c650a089bfddc1a085acc8","slug":"jeep-ramed-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू जीप ने वृद्ध को कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू जीप ने वृद्ध को कुचला
अमर उजाला ब्यूरो। कनौज
Updated Fri, 28 Aug 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मलहरा गांव में सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो रास्ते में एचटी लाइन के खंभे से टकरा गई।
इससे तार टूटकर बोलेरो पर आ गिरी और उसमें आग लग गई। इस दौरान बोलेरो सवार भाग निकले जबकि चालक को भीड़ ने पकड़कर पीटा। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उधर, ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के मान मनौवल के बाद कहीं जाकर मामला शांत हो सका।
गांव मलहरा निवासी राम नरायन राठौर (60) पुत्र जोगराज राठौर गुरुवार की शाम छह बजे अपना ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ा करने के बाद मार्ग पार कर रहा था। तभी तिर्वा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो जीप ने वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना देख घबड़ाए चालक ने कार की स्पीड तेज कर दी। इससे वह नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो रोड किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर कार के ऊपर आ गिरा। इससे कार में आग लग गई। वहीं, कार सवार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
इस दौरान कार का पीछा कर रहे ग्रामीणों ने चालक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मारपीट के चलते चालक की हालत मरणासन्न हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही इंदरगढ़ थानाध्यक्ष आर.पी पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ तिर्वा महेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों का आक्रोश देख उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल तिर्वा व ठठिया थानाध्यक्ष को पुलिस बल के साथ मौके पर बुलाया। काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए। इसके बाद घायल कार चालक को मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया। देर शाम तक ग्रामीणों ने जाम लगाए रखा। मांगें मानने का आश्वासन मिलने पर देर रात 9 बजे जाम खुल सका।
उप जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने स्पीड ब्रेकर बनवाने, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने व बुलैरो सवार जो लोग भाग गए हैं, उनकी भी गिरफ्तारी कराने का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों को शांत कराया।
...तो बच्चे का अपहरण कर भाग रहे थे बुलेरो सवार
उमर्दा (कन्नौज)। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पार कर रहे ग्रामीण को टक्कर मारने वाली बोलेरो में बदमाश सवार थे। जाम स्थल पर पहुंचे इंदरगढ़ थानाध्यक्ष को ग्रामीणों ने बताया कि पट्टी कड़ेरा गांव के पास बुलेरो सवार बदमाश गए थे और एक बच्चे को उठाकर भागने का प्रयास किया।
इस बीच चीखपुकार मचने पर ग्रामीणों ने पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने बच्चे को छोड़ दिया और बोलेरो में सवार होकर भागने लगे। बचने के लिए इसी आपाधापी में स्पीड ज्यादा हो गई और बुलेरो ग्रामीण को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने के बाद खंभे से जा टकराई।
प्रदर्शनकारियों ने बोलेरो सवार वे लोग जो भाग निकले उनके गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों ने बोलेरो में बदमाश होने व बच्चे के अपहरण का प्रयास कर भागने की जानकारी दी है। पता किया जा रहा है कि ग्रामीणों की सूचना सही है या गलत।
उधर, जाम के कारण तिर्वा से इंदरगढ़ वाया सौरिख मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगा रहा। सैकड़ों वाहन सवार दूसरे रास्तों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।