{"_id":"5925d08d4f1c1ba7165366d3","slug":"inami-badmash-ko-dbocha","type":"story","status":"publish","title_hn":" पांच हजार के इनामी बदमाश को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार के इनामी बदमाश को दबोचा
कन्नौज
Updated Wed, 24 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच हजार के इनामी शातिर बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। बदमाश चार सालों से वांछित चल रहा था। पुलिस बदमाश की तलाश कर रही थी।
बुधवार को सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिहाज से क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी इन्हें जानकारी मिली कि एक शातिर इनामी बदमाश तालग्राम से दूध के लोडर में सवार होकर फगुआ भट्ठा जा रहा है।
इससे पुलिस टीम ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से नीचे उतरते समय लोडर को घेर लिया। इस दौरान बदमाश ने भागने का प्रयास किया। सिपाहियों ने दौड़कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान विजयपाल पुत्र रामदत्त निवासी डूंगरपुर थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद की गई।
पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर सदर और तिर्वा कोतवाली में आधा दर्जन लूटपाट व चोरी के मामले दर्ज हैं। उस पर पांच हजार का इनाम है। वह चार सालों से वह वांछित चल रहा था।