{"_id":"57e574794f1c1b4f5aa82d1a","slug":"he-was-brother-to-the-ground-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लिए भाई ने की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के लिए भाई ने की थी हत्या
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
zimmerman gun
- फोटो : reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के लालच में भाई ने ही अपने सगे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में 18 सितंबर की रात घर के बाहर सो रहे गंगा सिंह (27) पुत्र नत्थू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के बड़े भाई शिवराज सिंह ने गांव के ही जुक्खा कठेरिया पुत्र डालचंद्र, चौधरी पुत्र रावेंद्र सिंह यादव व शकूर पुत्र मुन्नू यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें कहा गया था कि यह लोग उसकी जमीन खरीदना चाह रहे थे, जबकि वह बेचना नहीं चाहता था। उक्त लोगों ने रात में किसी समय उसके भाई के गोली मारकर हत्या कर दी है। सुबह पांच बजे करीब जब उसकी आंख खुली तो उसका भाई चारपाई पर मृत पड़ा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी थी। हालांकि मौके पर पहुंचे सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद ही हत्या पर किसी नजदीक के होने की आशंका का संदेह जताया था।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद की गई विवेचना में एक के बाद एक परतें खुलती चली गईं। इस मामले में जब मृतक के बड़े भाई शिवराज सिंह से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया पिता की मौत के बाद उसका छोटा भाई गंगा सिंह शराब का आदी हो गया था। वह अपनी हिस्से की जमीन बेचने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
जब उसे मना किया गया तब उसने घटना वाले दिन जमकर गालीगलौज की। इससे नाराज होकर उसने रात में ही सोते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूछताछ के बाद आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद करा दिया।