फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Harmony with a mental sick teenager

मानसिक बीमार किशोरी से हैवानियत

Sat, 01 Jul 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 01 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Harmony with a mental sick teenager
rape
एक युवक द्वारा पांच माह से लगातार एक मानसिक बीमार किशोरी से दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया। किशोरी जब गर्भवती हुई तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पीड़िता से पूछताछ करने पर उसने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 16 वर्षीय मानसिक बीमार किशोरी युवक की हैवानियत की शिकार हो गई। शुक्रवार को किशोरी की मां ने पड़ोसी विश्राम सिंह पुत्र दुर्जन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसी का फायदा उठाकर विश्राम करीब पांच माह से चोरी छिपे उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता आ रहा है।
विज्ञापन


दो दिनों पूर्व बेटी के पेट में दर्द होने के बाद वह उसे चिकित्सक के पास ले गई। जहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पूछने पर बेटी ने विश्राम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। वहीं, पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed