{"_id":"57a0e1624f1c1b5a7b2ba012","slug":"going-home-to-the-young-man-beaten-cash-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जा रहे युवक को पीटा, नगदी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर जा रहे युवक को पीटा, नगदी छीनी
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सामान खरीदकर घर जा रहे ग्रामीण से बक्शपुरवा गांव के पास मारपीट कर नगदी छीन ली गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के प्यारेपुरवा निवासी विनोद कुमार पुत्र तुलाराम सोमवार की सुबह किसी काम से कन्नौज आया था।
दोपहर बाद वह गांव प्यारेपुरवा लौट रहा था। जैसे ही वह बक्शपुरवा गांव के निकट पहुंचा तभी उसके गांव के रघुवीर व राजेश पुत्रगण रामरतन ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और उसके पास मौजूद 4 हजार रुपये छीन लिए। इससे विनोद कुमार के गंभीर चोटें आईं। घायल को लेकर परिजन सदर कोतवाली पहुंचे जहां दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण के लिए भर्ती कराया।