फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five youth immersed in Black River, a death

काली नदी में पांच युवक डूबे, एक की मौत

Wed, 10 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 10 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Five youth immersed in Black River, a death
युवक की तलाश में नदी में जाल डालते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
काली नदी के अरूहो घाट पर नहाने गए पांच युवक डूब गए जिसमें एक की मौत हो गई,  शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने चार युवकों को बचा लिया गया। डूबे युवक का शव कई घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम निकाला जा सका। घटना के बाद से मृतक के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन


नगर के जहानगंज रोड पर इंदिरा आवास कालोनी निवासी शादाब (18) पुत्र गुड्डू अपने दोस्त धमे का ताल निवासी इमरान (24) पुत्र रियासत निवासी, बिरतिया निवासी शाहिद (19) पुत्र रियाजुद्दीन व अशरफ (20) पुत्र फरियाद और ऊंचा बिरतिया निवासी सानू (22) पुत्र इद्दू मिस्त्री बाइकों से काली नदी के अरूहो घाट पर पहुंचे। इसके बाद सभी लोगों ने नहाने के लिए काली नदी में छलांग लगा दी। नहाते समय पांचों डूबने लगे।
विज्ञापन


उनकी चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने इमरान, शाहिद, अशरफ व सानू को तो बचा लिया, लेकिन शादाब नहीं मिला।  युवकों के काली नदी में डूबने की जानकारी होते ही आस-पड़ोस गांव के ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे जुटनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद उन युवकों के परिजन भी पहुंच गए। किसी तरह नदी में डूबे युवक को तलाश के लिए कई तैराक घंटों मशक्कत करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद बसपा के पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। उन्होंने श्रंगीरामपुर से गोताखोरों को बुलाया। उन गोताखोरों ने काफी दूर नदी में जाकर डूबे शादाब को ढूंढ निकाला, लेकिन जब तक उसे निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed