{"_id":"57a4d83d4f1c1bda762bc36a","slug":"firing-between-robbers-and-the-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी लुटेरों व ग्रामीणों के बीच फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवेशी लुटेरों व ग्रामीणों के बीच फायरिंग
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में गुरुवार रात लोडर पर मवेशी लाद रहे लुटेरों और ग्रामीणों में फायरिंग हुई। ग्रामीणों ने तीन भैंसें छुड़ा ली, जबकि लुटेरे एक भैंस को लेकर फरार हो गए। ग्रामीणों का आरोप है 100 नंबर पर सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में गुरुवार की देर रात पिकअप में सवार 12 बदमाशों ने रामकिशोर पुत्र लक्ष्मण सिसोदिया की दो भैंसें, नंद किशोर पुत्र पुत्तू्लाल की एक भैंस, आशाराम पुत्र घनश्याम की एक भैंस खोलकर नजदीक में खड़ी पिकप में लादना शुरू कर दिया।
जंजीरों की आवाज सुन ग्रामीण जग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को लाठी-डंडा लेकर आता देख बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इससे बदमाश तीन भैंसों को सड़क किनारे छोड़कर पिकअप जेल रोड की ओर लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाल संतोष अवस्थी का कहना है कि घटना के बारे में उन्हें किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा न ही उनके पास कोई प्रार्थनापत्र आया है। पीड़ित के आने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करेंगे। उधर ग्रामीणों में बदमाशों से हुई फायरिंग के बाद भय है। पुलिस से क्षेत्र में गश्त कराने की मांग की है।