फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   farmer hanging in debt hanged

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 16 Jul 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 16 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
farmer hanging in debt hanged
मौके पर पहुंची तालग्राम पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

थाना तालग्राम के गांव कलकत्तापुरवा में पुत्री की शादी के कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में जांच के लिए नायब  तहसीलदार की टीम गांव पहुंची। कलकत्तापुरवा गांव निवासी किसान तुलाराम (45) शनिवार की दोपहर बाद पत्नी तुलसी देवी से खेतों की ओर जाने की बात कहकर निकला था। वहीं पर गमछा से पेड़ से लटकर जान दे दी। पत्नी तुलसी ने बताया कि दो बीघा से कम खेत हैं। आर्थिक हालत खराब है।

विज्ञापन


एक माह पूर्व बड़ी बेटी की शादी कर्ज लेकर की थी। अक्सर कर्ज अदा करने की चिंता सताती थी। खेत गिरवी रखने की सोच रहे थे। कर्ज से परेशान हो कर जान दे दी। कितना कर्ज था यह कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। इधर, ग्राम प्रधान उमा शर्मा का कहना है कि कर्ज व गरीबी के कारण किसान ने फांसी लगा ली है। क्षेत्रीय लेखपाल व उच्चाधिकारियों को जांच के लिए सूचना दे दी गई है। किसान बीमा के अंतर्गत लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


एसओ तालग्राम मोहम्मद तारिक खान का कहना है कि पहली जांच में छोटी बेटी के विवाह की चिंता सता रही थी। कर्ज की समस्या सामने आई है। तहसीलदार धीरज श्रीवास्तव का कहना है कि प्रधान की सूचना मिली है। नायब तहसीलदार व कानूनगो व लेखपाल की टीम मौके पर जांच करने पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 जून को बिटिया की हुई थी शादी
किसान तुलाराम की दो पुत्रियां हैं। पहली पुत्री संगीता की शादी 19 जून 2017 को गुरसहायगंज के बहेलियनपुरवा के रामबाबू के साथ हुई थी। जबकि दूसरी पुत्री पुष्पा देवी (18) शादी लायक है। पहली पुत्री की शादी गांव के लोगों से कर्ज लेकर की थी। खेती में कुछ नहीं बचा है। मकान कच्चा है, मजदूरी भी नहीं मिल पा रही थी। इससे वह अक्सर परेशान रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed