{"_id":"58c04c9f4f1c1b5658dc3ddb","slug":"daughter-s-wedding-at-the-guest-house-millions-of-theft-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में बेटी की शादी घर में हो गई लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस में बेटी की शादी घर में हो गई लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
चाोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाक्षेत्र में जनैरी गांव निवासी व्यक्ति पूरे परिवार के साथ गेस्ट हाउस में बेटी की शादी करने गया था। इधर, चोरों ने घर साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। परिजनों के मुताबिक करीब नगदी सहित छह लाख के जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को थानाक्षेत्र के गांव जनैरी निवासी बृजमोहन की बेटी आरती की शादी थी। बारात के आवभगत का इंतजाम बिल्हौर थाना क्षेत्र के अरौल कस्बे के एक गेस्ट हाउस में किया गया था। मंगलवार की शाम करीब छह बजे पूरा परिवार गेस्ट हाउस की ओर रवाना हो गया। बृजमोहन के साथ उनके परिवार में दो भाई मानसिंह, विनय भी रहते हैं। वह भी परिवार समेत मकान में ताला डालकर बेटी की शादी करने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
बृजमोहन के मुताबिक, देर रात जयमाला के बाद उसके पिता हरिश्चंद्र व परिवार के सदस्य आलोक, अनुज व संपूर्ण घर लौट आए लेकिन घर की चाबी न होने से बाहर ही लेट गए। सुबह जब अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ घर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर छत से होते हुए आंगन से घर में प्रवेश कर गए थे।
विज्ञापन
बृजमोहन के भाई मानसिंह ने बताया कि फरवरी की 16 तारीख को उनकी पुत्री की शादी थी। जिसमें व्यवहार में आया एक लाख 65 हजार रुपये भी सेफ में रखा था। साथ जेवर में सोने की दो जोड़ी टाप्स, दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झाले, तीन अंगूठी, एक चेन, चांदी में एक जोड़ी गुच्छी व दो कमर पेटी चोरी कर ले गए।
दूसरे भाई विनय ने बताया कि उनके कमरे की सेफ तोड़कर एक सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल चोरी कर लिए। दोनों भाइयों ने चोरी गए जेवरात की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुर्सी चौकी प्रभारी रामभजन, ठठिया एसएसआई राधेश्याम यादव, एसआई अब्दुल नईम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।