फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dangerous condition of prisoner on prison gate

जेल गेट पर हत्यारोपी की बिगड़ी हालत

Mon, 12 Jun 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 12 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dangerous condition of prisoner on prison gate
मृतक के घर पास मुस्तैद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हत्यारोपी को जेल भेजने की जल्दबाजी कोतवाली पुलिस को मंहगी पड़ी। बगैर मेडिकल परीक्षण जेल पहुंचे आरोपी को जेल प्रशासन ने लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मियों को तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए जमीन पर बेसुध होकर गिर गया। इससे पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। अंधेरा होने के बाद पुलिस आरोपी को लेकर लौट आई।

विज्ञापन


रविवार की दोपहर को शहर के मंडई निवासी इत्र कारोबारी अब्दुल आजाद उर्फ अब्दुल कलाम ने लाइसेंसी रिवाल्वर से काजीटोला निवासी अनूप कुमार दोहरे की कारखाने में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोपी इत्र कारोबारी अब्दुल आजाद उर्फ अब्दुल कलाम को सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। इसके बाद पुलिस बगैर मेडिकल परीक्षण के उसे जेल लेकर पहुंच गई। यहां आरोपी अब्दुल आजाद का मेडिकल परीक्षण न होने के चलते जेल प्रशासन ने उसे दाखिल करने से मना करा दिया। करीब दो घंटे तक जेल गेट पर खड़े रहने के बाद आरोपी ने स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला दिया और देखते ही देखते वह बेेहोश होकर जमीन पर गिर गया। यह देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए और मामले की जानकारी सदर कोतवाल आमोद कुमार दी। आनन-फानन पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल ने जेल प्रशासन से दाखिल करने को कहा। जेल प्रशासन ने मना कर दिया। दोपहर से शाम तक जेल प्रशासन और कोतवाली पुलिस के बीच आरोपी को लेने पर सहमति न बनने पर पुलिस उसे वापस ले आई।
विज्ञापन


कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले आया जा रहा है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। वहीं देर रात पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि आरोपी अब्दुल आजाद को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 12 केएनजेपी 16- मृतक के घर पास मुस्तैद पुलिस बल
फोटो 12 केएनजेपी-20 आर्थिक सहायता की चेक देते डीएम, एसपी

अराजकतत्वों ने अमन-चैन बिगाड़ने का किया प्रयास
इत्र कारोबारी द्वारा मजदूर की गोली मारकर हत्या के दूसरे दिन शहर का माहौल तनावपूर्ण रहा। सोशल साइट पर अराजकतत्वों द्वारा अफवाह फैला कर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते उनके मंसूबे पूरी नहीं हो सके। संवेदनशील इलाकों और मृतक के घर भारी संख्या में पीएसी बल तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि शहर का माहौल शांतिपूर्ण है। अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शस्त्र निरस्त करने की कोतवाल ने की संस्तुति
कन्नौज। सदर कोतवाल आमोद कुमार ने आरोपी अब्दुल आजाद के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की डीएम से संस्तुति की है। इसके अलावा उन्होंने लाइसेंसी शस्त्र का गलत उपयोग करने का अब्दुल आजाद के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया है।


पीड़ित परिवार को दी गई सहायता
कन्नौज। इत्र कारोबारी द्वारा शहर के काजीटोला निवासी अनूप दोहरे की गोली मारकर हत्या के दूसरे दिन जिला प्रशासन ने मृतक परिवार को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही अनुसूचित जाति जनजाति योजना के तहत स्वीकृति हुई आठ लाख पच्चीस हजार की धनराशि में 50 फीसदी का चेक 4 लाख 12 हजार 500 की सौंपा। शेष धनराशि बाद में दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed