फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Current cattle died, the villagers put the jam

करंट से मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 13 Aug 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Sat, 13 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Current cattle died, the villagers put the jam
इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के नौसारा गांव में बिजली पोल की सपोर्टिंग में उतरे करंट से दो मवेशियों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठी पटकर जाम लगाए लोगों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस से ग्रामीणों की नोक झोक हुई।
विज्ञापन


नौसारा गांव निवासी राम सिंह के दो मवेशी दरवाजे के बाहर लगे बिजली के पोल के निकट बंधे हुए थे। पोल मे लगी सपोर्टिंग में अचानक शुक्रवार की सुबह करंट उतर आया। इससे दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली विभाग की लापरवाही बताकर आक्रोशित ग्रामीणों ने इंदरगढ़ तिर्वा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इससे इंदरगढ़ मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार व तिर्वा कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ियों से उतरते ही लाठी पटकनी शुरू कर दी। इससे जाम लगाए लोग भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed