फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cheating on the name of job arrested

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 09 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Cheating on the name of job arrested
आरोपी देवेंद्र से पूछताछ करते प्रभारी निरीक्षक एके सिंह व फतेहगढ़ एसएसआई प्रदीप यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री का करीबी बताकर एक युवक ने नौकरी देने के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये ठग लिए। इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना पर लोगों ने फतेहगढ़ के एक निजी अस्पताल से उसे पकड़ लिया। वहीं, युवक के चाचा ने पुलिस को अपहरण की फर्जी सूचना दे दी, जिस पर पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई।  

विज्ञापन


गुरुवार को फतेहगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि कानपुर रोड स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल से दिनदहाड़े युवक का अपहरण हो गया है। पुलिस ने नाकेबंदी की तो पता चला कि कुछ लोग युवक को कार में डालकर छिबरामऊ की तरफ गए हैं। फतेहगढ़ कोतवाल अनूप कुमार निगम ने इसकी जानकारी कोतवाली छिबरामऊ में दी। साथ ही फतेहगढ़ कोतवाली के एसएसआई प्रदीप कुमार यादव ने कार का पीछा किया और इधर से छिबरामऊ कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने फर्रुखाबाद रोड पर चेकिंग लगा दी। थोड़ी देर बाद पुलिस के हत्थे कार चढ़ गई। पुलिस उन्हें लेकर कोतवाली आईं, जहां पूछताछ की गई तो मामला करोड़ों की ठगी का निकला।
विज्ञापन


ठगी का आरोपी देवेंद्र प्रजापति नगर के मोहल्ला चौधरियान आवास विकास कालोनी का रहने वाला है। उसने सपा सरकार में मंत्री का करीबी बताकर नौकरी लगवाने के नाम पर सैकड़ों लोगों से ठगी की है। आवास विकास के ही ऋषि कुमार, शिवेंद्र कुमार, रंजीत कुमार व संजीव कठेरिया ने उसे फतेहगढ़ में एक अस्पताल से पकड़ लिया था, जब वह स्कूटी से दवा लेने के लिए आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि देवेंद्र प्रजापति ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरदोई के कर्मचारियों के साथ सांठगांठ कर वहां लोगों को शिक्षक की नौकरी दिलवाई थी। जिसमें टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की फर्जी मार्कशीट लगाई गई थी। सत्यापन के बाद उन लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया और कोतवाली हरदोई में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।


इसी तरह देवेंद्र ने डायट रजलामई (फर्रुखाबाद) में भी नौकरी के नाम पर लोगों से ठगी की थी। काउंसलिंग के बाद हुए सत्यापन में 33 लोगों के कागज फर्जी पाए गए थे, जिस पर फर्रुखाबाद जिले की कोतवाली फतेहगढ़ में भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने देवेंद्र समेत 33 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके अलावा उसने लेखपाल भर्ती के नाम पर भी कई लोगों को ठगा था। सभी मामलों की छानबीन की जा रही है। पुलिस का मानना है कि ठगी के इस रैकेट में प्रदेश के कई जनपदों के शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। देर शाम फतेहगढ़ पुलिस देवेंद्र को अपने साथ लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed