{"_id":"577aadea4f1c1b96187f9a96","slug":"car-fell-into-the-pit-head-killed-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार गड्ढे में गिरी प्रधान की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार गड्ढे में गिरी प्रधान की मौत, चार घायल
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के इंदरगढ़ मार्ग पर सोमवार की रात अनियंत्रित कार गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में नेकरामपुर के प्रधान की मौत हो गई वहीं कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को राजकीय मेडिकल तिर्वा में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के नेकरामपुर गांव के प्रधान वाकर हसन (40) पुत्र निकसन सोमवार रात करीब 9:45 बजे कार से तिर्वा होते हुए गांव लौट रहे थे उनके साथ गांव के बाबा (38) पुत्र बादाम सिंह, संजू (35) पुत्र गुलजारी, देवेंद्र(30) पुत्र उम्मेद और राम प्रकाश (37) गाड़ी में सवार थे।
बच्चापुर गांव के निकट कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार लोगों की चीख पुकार सुन आस पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए और कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे कोतवाल आरपी पांडे ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों का तत्काल राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान के परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि हादसे में कार चालक प्रधान की मौत हो गई वहीं बेहोश घायलों को मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।