फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Breaking the theft of millions of shop shutter Sarraf

सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 04 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला कन्नौज
अमर उजाला कन्नौज Updated Sun, 04 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Breaking the theft of millions of shop shutter Sarraf
सर्राफे की दुकान का टूटा शटर - फोटो : अमर उजाला

कस्बा के चावल मंडी स्थित सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर दुकान में रखी अलमारी उठा ले गए, जिसमें पचास हजार की नगदी सहित सात लाख के सोने-चांदी के जेवरात थे। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर व्यापारियों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरो द्वारा छोड़े गए सामान को कब्जे में ले लिया। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लापरवाही को लेकर अधीनस्थों की कड़ी फटकार लगाई। मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला अशोक नगर निवासी बृजेश वर्मा की चावल मंडी के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो देखा दुकान के अंदर रखी करीब पांच फीट बड़ी अलमारी गायब थी। और काउंटर बने दराजों को तोड़कर उसमें रखा सामान निकाला गया।
विज्ञापन


जिस पर उसने सूचना कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की और घटनास्थल के पास चोरों द्वारा छोड़े गए एक बल्ली और सरिया को कब्जे में ले लिया। अंदेशा है कि चोरो ने बल्ली और सरिया के सहारे शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकान स्वामी ने बताया कि अलमारी में दस किलो चांदी के जेवरात, सौ ग्राम सोने के जेवरात और करीब पचास हजार की नगदी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है। वहीं चर्चा है कि चोर चौपहिया वाहन से आए होंगे और उसी में अलमारी को रखकर ले गए। उधर चोरी की घटना की जानकारी पाकर एसपी दिनेश कुमार पी ने मौके पर पहुंचकर दुकान का निरीक्षण किया और बाद में कोतवाली पहुंचकर दुकान स्वामी से घटना की जानकारी ली। उन्होंने सर्राफा बाजार में रात्रि में ड्यूटी करने वालों को बुलाकर पूछताछ की और लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को एक टीम गठित कर चोरी के खुलासे के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed