{"_id":"581cd9c74f1c1b903b4359fa","slug":"breaking-into-the-house-to-steal-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के मकान में ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी के मकान में ताला तोड़कर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ी गई सेफ दिखाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में बंद पड़े फौजी के मकान का ताला तोड़ चोर हजारों की नगदी समेत जेवरात ले उड़े। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी साफिया बेगम पत्नी याद अली खां ने बताया कि उसका बड़ा बेटा अरशद आर्मी में है। इस समय वह हरिद्वार में तैनात है।
सात दिन पहले वह मकान में ताला डालकर अपनी बहू जैवा खां के साथ पैतृक गांव कटिया कंपिल (कायमगंज) गई थी। गुरुवार रात बंद पड़े मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। मेन गेट का ताला तोड़ चोर घर में घुस गए। इसके बाद चोरों ने कमरों में लगे तालों को भी तोड़ दिया। कमरे में रखी सेफ का लॉक तोड़ कर चोर उसमें रखे जेवरात और नगदी ले उड़े। शुक्रवार सुबह जब पड़ोसियों ने उसके मकान का ताला टूटा पड़ा देखा तो इसकी जानकारी उसे दी। चोरी की जानकारी होते ही उसके होश उड़ गए।
कुछ ही घंटे बाद वह घर लौट आई। साफिया ने बताया कि चोर उसकी बहू के जेवरात झूमर, हार का सेट, अंगूठी, तोड़ियां, सोने की चूड़ी, जंजीर, बाली, झुमकी समेत बक्से में रखी 25 हजार रुपये चुरा ले गए। चोरी की सूचना पर एसएसआई ओमकारनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन कर लौट गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है।