{"_id":"57f7eba74f1c1bcd4026fae3","slug":"breaking-diggi-seven-lakh-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्गी तोड़कर साढ़े सात लाख रुपये चुराए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिग्गी तोड़कर साढ़े सात लाख रुपये चुराए
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
एसपी से शिकायत करते मनोज तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला मकरंद नगर में मकान के दरवाजे पर खड़ी बाइक की डिग्गी तोड़कर चोरों ने साढ़े सात लाख रुपये चुरा लिए। शोर मचाने पर चोर सरायमीरा की ओर भाग गए। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मकरंद नगर कुतलूपुर निवासी मनोज तिवारी पुत्र जगदीश तिवारी ने शुक्रवार की शाम तीन बजे स्टेट बैंक की शाखा सरायमीरा से साढ़े पांच लाख रुपये निकाले थे। यह रुपये बाइक की डिग्गी में रखने के बाद घर पहुंचे। घर से दो लाख रुपये और लेकर किसी का हिसाब करने जा रहे थे। इन्होंने मकरंद नगर मोहल्ले में अवधेश दुबे पुत्र राजबहादुर के मकान के सामने बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद उन्हें बुलाने उनके घर चले गए। इसी बीच सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने बाइक की डिग्गी तोड़कर साढ़े सात लाख रुपये निकाल लिए।
छत पर खड़ी एक किशोरी ने इन्हें डिग्गी तोड़ता देख शोर मचा दिया। इस पर युवक रुपये निकाल कर बाइक से सरायमीरा की ओर भाग गए। कुछ लोगों ने बाइक से पीछा किया। इनक ा पता नहीं चल सका। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर सफेद बाइक सवार चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस को नाकामयाबी मिली। मनोज तिवारी ने सदर कोतवाली पहुंचकर एसपी दिनेश कुमार पी को घटना बताई। एसपी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन करने के निर्देश दिए।