फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Blow the dead body by killing a maid

विवाहिता की हत्या कर शव को फूंका

Mon, 11 Dec 2017 12:16 AM IST
kannauj
kannauj Updated Mon, 11 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Blow the dead body by killing a maid
गांव के बाहर खेत में जल रही चिता। - फोटो : अमर उजाला
हसेरन। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम बरेठी में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज में नगदी व बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को चोरी छिपे गांव के बाहर फूंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मायके वाले पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने चिता से अधजली लाश बरामद की है। पुलिस का देख ससुरालीजन मौके से भाग निकले। मृतका की मां ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम बरेठी में रेखा देवी (24) पत्नी राजा नायक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को सूचना न देकर गांव के बाहर अंतिम संस्कार कर दिया। पड़ोसियों की सूचना पर मृतका के मायके ग्राम रायपुर से उसकी मां कुसमा देवी, पिता ज्ञान सिंह व भाई जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने नादेमऊ चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। मायके वालों के साथ चौकी इंचार्ज एमपी सिंह वहां पहुंचे, तो ससुरालीजन चिता छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने चिता  बुझाकर अधजली लाश बरामद की है।
विज्ञापन


मृतका की मां का कहना है कि रेखा की शादी 4 साल पहले हुई थी और उसके कोई बच्चा नहीं है। ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपए और बाइक की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि पति राजा, जेठ अहिबरन, सुरेश व राजू, जेठानी सावित्री व पप्पी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गांव के बाहर फूंक दिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर उक्त सभी ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या एवं साक्ष्य मिटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रास केस बनाने को घर में लगाई आग
हसेरन। ग्राम दारापुर बरेठी में दहेज के लिए मारी गई मृतका रेखा देवी के जेठ अहिबरन सिंह के घर में किसी तरह आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। अहिबरन सिंह का आरोप है कि रेखा के मायके वालों ने उसके घर में आग लगा दी है, जबकि रेखा के भाई जितेंद्र सिंह का कहना है कि केस को कमजोर करने के लिए ससुरालीजनों ने अपने घर में खुद ही आग लगाई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है कि आखिर आग किस वजह से लगी। गांव में इस बात की चर्चा है कि मायके वालों के खिलाफ क्रास केस बनाने के लिए ही आरोपियों ने घर में लगा दी।


आरोपियों के घर लगा ताला
हसेरन। ग्राम बरेठी में मृतका रेखा देवी की हत्या के बाद ससुरालीजनों ने गांव के बाहर ले जाकर शव को फूंक दिया। पुलिस ने अधजली लाश बरामद की। इस दौरान हत्यारोपी ससुरालीजन मौके से भाग निकले। अब उसके घर में ताला लगा हुआ है। थानाध्यक्ष रामप्रकाश पांडेय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed