फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bloody conflicts took place in Dhanapuri, police negligence

पुलिस की लापरवाही से धन्नापुर्वा में हुआ था खूनी संघर्ष

Thu, 14 Sep 2017 12:44 AM IST
kannauj
kannauj Updated Thu, 14 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflicts took place in Dhanapuri, police negligence
छुन्नू लाल का जला मकान - फोटो : अमर उजाला
ठठिया। क्षेत्र के गांव धन्नापुर्वा में खूनी संघर्ष में पुलिस की लापरवाही खुलकर सामने आई है। मंगलवार को एक पक्ष की महिला की शिकायत पर पुलिस सक्रिय होती तो हालात न बिगड़ते और बड़ी घटना को रोका जा सकता था। पुलिस की लापरवाही का ही नतीजा रहा कि रात में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और पथराव के बाद आगजनी और फायरिंग जैसी घटना हो गई। घटना में घायल 15 लोगों में से सात का मेडिकल कालेज में अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि बाकी घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 22 लोगों के खिलाफ बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ठठिया थानाक्षेत्र के गांव धन्नापुरवा में मंगलवार की रात हैंडपंप से पानी भरने को लेकर हरिश्चंद्र और दीपू के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों के बीच पहले पथराव हुआ और फिर तीन घरों और एक छप्पर में आग लगा दी गई। दोनों ओर से फायरिंग भी की गई। इस मामले में हरिश्चंद्र और उसके परिवार के राजेंद्र, छुन्नू, बबलू, अजय, राणा प्रताप घायल हो गए। जबकि दीपू के पक्ष से अरुण कुमार, अजय, विपिन, राजू, मीना, रूबी, मोहित, पूजा और अवनीश घायल हुए थे। सभी घायलों का रात में मेडिकल कालेज भेजा गया था। जहां राज, सरस्वती, अनीता, रूबी, पूजा, मीना और अजय का अभी भी मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। शेष को घर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


 गांव में दो पक्षों के बीच भीषण संघर्ष में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। मंगलवार को पानी को पानी भरने को लेकर हरिश्चंद्र की पत्नी ममता देवी और दीपू के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने सुर्सी चौकी पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन चौकी और थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यहीं कारण रहा कि रात को दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बुधवार की शाम तक पुलिस ने किसी भी पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। थाना प्रभारी तारीख खान ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट
ठठिया। थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक पक्ष के 10 और दूसरे पक्ष के 12 लोगों समेत कुल 22 लोगों के खिलाफ बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पहले पक्ष की ओर से दयाशंकर पुत्र रघुवर दयाल ने गांव के छुन्नू लाल, श्यामसुंदर, राजवीर, मिथुन, नरसिंह, दिनेश, राजेंद्र, पृथ्वीराज, जयचंद्र, राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि दूसरे पक्ष के छुन्नू लाल पुत्र गौरी शंकर ने बबलू, अजय, विनीत, मन्नालाल, विपिन, योगेश कुमार, उमाशंकर, चंद्रशेखर, विजय, ध्रुव कुमार, उदय प्रताप, राम शंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed