फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike riders student death

ट्रैक्टर की चपेट में आया बाइक सवार छात्र, मौत

Thu, 14 Apr 2016 12:15 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Thu, 14 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riders student death
हादसा
कोतवाली क्षेत्र के रामाश्रम मार्ग पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। घायल को पहले जिला अस्पताल फिर कानपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गुरसहायगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


गुरसहायगंज के कोतवाली क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव निवासी विनोद कुमार का 22 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार बुधवार की सुबह बाइक लेकर कमालगंज नौकरी के संबंध में आवेदन करने जा रहा था। रामाश्रम की ओर बढ़ा तभी बलनपुर निवासी भजन लाल की पत्नी का निधन हो जाने के बाद उनका नाती सूर्य प्रकाश ट्रैक्टर पर शव लेकर गंगाघाट अंतिम संस्कार करने जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार नवीन को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, यहां से डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। नवीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर व चालक को पकड़ लिया है। परिजनों ने बताया कि नवीन कुमार अपने पिता की एकलौती संतान है। वह आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में बीएससी का छात्र था। साथ ही वह फर्रुखाबाद में आइटीआई की पढ़ाई भी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed