{"_id":"57fe7c934f1c1b8e1528f19b","slug":"beaten-by-military-wife-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बंधक बनाकर फौजी ने पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को बंधक बनाकर फौजी ने पीटा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अंतर्गत कृष्णा नगर धीराताल मोहल्ले में पत्नी को बंधक बनाकर फौजी ने मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली लाई। वहां दोनों ने एक-दूसरे पर चरित्रहीनता के आरोप लगाए। महिला ने पति पर मारपीट और जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया। कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक ने दोनों से पूछताछ की। बाद में दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
औरैया जनपद के कस्बा बेला निवासी युवक फौजी है। उनका एक मकान सरायमीरा के मोहल्ला कृष्णा नगर धीराताल के पीछे बना है। उनकी पत्नी बच्चों के साथ मकान में रहती है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका पति रात 11 बजे छुट्टी लेकर घर आया और मारपीट की। सुबह उसे कमरे में बंद कर दोबारा मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह उसने तिर्वा कोतवाली अंतर्गत अपने मायके पिता को फोन कर घटना बताई। सूचना मिलते ही पिता मौके पर पहुंचा। तब मकान के सभी दरवाजे बंद थे। उसकी पुत्री मकान के अंदर रो रही थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा खुलवाकर फौजी व उसकी पत्नी को कोतवाली लाई। अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने दंपति से पूछताछ की। दोनों ने एक-दूसरे पर चरित्रहीनता के आरोप लगाए। यही नहीं महिला ने पुलिस को पत्र दिया, जिसमें आरोप लगाया कि उसका पति अक्सर छुट्टी पर आने के बाद मारपीट करता है। घर से निकालने की धमकी देते हुए जान से मार देने की बात कहता है।
विज्ञापन
वहीं पति का आरोप था कि उसकी पत्नी अक्सर लोगों से बात करती रहती है। प्लाट मां के नाम कर देने से उसके छुट्टी से आते ही विवाद शुरू कर देती। उसने कोई मारपीट नहीं की है। अपर एसपी ने पत्र के आधार पर जांच कराने की बात कहकर दोनों को घर भेज दिया। चेतावनी दी कि दोबारा मारपीट की गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।