फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Arson after pestilence in water dispute

पानी भरने के विवाद में पथराव के बाद आगजनी

Wed, 13 Sep 2017 12:38 AM IST
kannauj
kannauj Updated Wed, 13 Sep 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Arson after pestilence in water dispute
demo pic - फोटो : अमर उजाला
ठठिया (कन्नौज)। थाना क्षेत्र की सुरसी चौकी क्षेत्र के धन्नापुरवा गांव में पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद मंगलवार रात दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। दो घरों को आग के हवाले कर दिया गया। घटना की जानकरी मिलते ही थाना पुलिस और फायर बिग्रेड के जवान मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक फायर बिग्रेड आग बुझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन


 गांव निवासी हरिश्चंद्र और दीपू के बीच मंगलवार रात करीब 10 बजे हैंडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज और मारपीट के बाद दोनों पक्ष लामबंद हो गए। एक-दूसरे पर पथराव करने लगे। इस बीच हरिश्चंद्र और दीपू के घरों में आग लगा दी गई। किसी तरह लोग बचकर बाहर भागे। दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ठठिया थानाध्यक्ष तारिक खान ने बताया कि वह फोर्स के साथ मौके पर हैं। फायर बिग्रेड को बुलाया गया है। दो घरों में आग लगी है। घर में मौजूद लोग सुरक्षित हैं। एक-दूसरे को फंसाने के लिए दोनों ने घरों में आग लगाई है। जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed