फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Anganwadi centers under construction fell down visor

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा टूटकर गिरा

Wed, 17 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 17 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers under construction fell down visor
निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का गिरा छज्जा दिखाकर नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
उर्मदा विकास खंड क्षेत्र के गांव जवाहरपुरवा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा खुलते ही धरासाई हो गया। इसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। घटिया सामग्री प्रयोग करने का आरोप लगाया। जवाहरपुरवा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बरामदे में छज्जे का निर्माण कार्य कराया गया। लेंटर पड़ जाने के बाद कर्मचारियों ने समय पर उसे खोला, जैसे ही कर्मचारी छज्जे का लेंटर खोल रहे थे। तभी अचानक छज्जा नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


यद देख काम कर रहे मजूदर व मिस्त्री मौके से भाग गए। बलवीर, शिवा, अभिजीत सिंह, सत्यवीर, अमित कुमार, सोनू, सुमित सहित दर्जनों की तादात में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए निर्माण करा रही संस्था पर घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया। वहीं ग्राम प्रधान सतसार रवींद्र कुमार कुशवाहा का कहना है कि जेई ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। जिसके  चलते छज्जा टूट कर नीचे गिरा है।
विज्ञापन


उन्होंने उच्च अधिकारियों से जांच कराए जाने की मांग की है। वहीं निर्माण करा रहे जेई ने अपना नाम बताने से इंकार करते हुए कहा कि मजदूरों ने उनसे पूछे बगैर समय से पहले छज्जे को खोल दिया। इस कारण वह टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed