{"_id":"5c8e9354bdec22140b209614","slug":"91552847700-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में घायल महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमले में घायल महिला की मौत
विज्ञापन
हमले में घायल महिला की मौत
छिबरामऊ (कन्नौज)। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के मलपुरा जगदीशपुर गांव में चोरी के इरादे से घुसे चोर ने वृद्धा पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत हो गई।
ग्राम मलपुरा जगदीशपुर निवासी विधवा रेशमा देवी पत्नी बालकराम शाक्य सोमवार की रात घर में अकेली थी। तभी घर में घुसे चोर ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन उन्हें सौ शैय्या अस्पताल ले गए थे। वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया था। उनका उपचार कानपुर में चल रहा था। रविवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्धा का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। हालांकि इस मामले में हमलावर चोर गांव के ही विवेक कुमार पुत्र लाल सिंह को पुलिस ने तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
108 वाहनों से भेजी जाएंगी पोलिंग पार्टियां
पोलिंग पार्टियों के लिए रुटचार्ट तैयार
-108 वाहनों से भेजी जाएंगी पोलिंग पार्टियां