{"_id":"5ca79c9ebdec2213ff32cce0","slug":"81554488478-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के मामले में समझौता न करने पर दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के मामले में समझौता न करने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी के पिता ने पीड़ित को समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की।
कटवा के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की दो पुत्रियों के साथ मोहल्ले के ही चार युवकों ने पांच दिन पहले छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर घर में घुसकर दोनों बहनों और उनके माता-पिता को पीटा था। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। छात्राओं के पिता ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद गुरुवार की देर रात आरोपी युवक अमन के पिता ने फोन पर उसे धमकाया। आरोप है कि मुकदमे में समझौता ना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। छात्राओं के पिता ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी है।