फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   80 दिन बाद दोहरे हत्याकांड के आरोपी मामा-भांजी गिरफ्तार

80 दिन बाद दोहरे हत्याकांड के आरोपी मामा-भांजी गिरफ्तार

Tue, 01 Jan 2019 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
80 दिन बाद दोहरे हत्याकांड के आरोपी मामा-भांजी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज। गौरियापुर के पशु व्यापारी रमेश और उनकी पत्नी की हत्या की आरोपी बेटी व साले को पुलिस ने कोलकाता में झुग्गी झोपड़ी इलाके में दबोच लिया है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित था। आरोपियों को जनपद लाने के लिए कोतवाल कोलकाता रवाना हो गए हैं।

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरियापुर निवासी मवेशी व्यापारी रमेश सिंह (55) की नौ अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने उनकी पत्नी ऊषा देवी पर भी फावड़े से कई वार किए थे। कानपुर के अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई थी। वारदात के बाद से रमेश की बेटी संगीता और हरदोई जिले के कतन्नापुर निवासी साला परवेंद्र लापता थे। विवेचना के दौरान पुलिस को संगीता और परवेंद्र में प्रेम संबंध होने और इसका विरोध करने पर हत्याकांड को अंजाम देने के सुबूत मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुजरात में छापेमारी की। गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया। कुछ दिन पूर्व सर्विलांस टीम को दोनों की लोकेशन पश्चिम बंगाल में मिली थी। सोमवार को पुलिस ने दोनों को कोलकाता में रेलवे ट्रैक किनारे बनी झुग्गी झोपड़ी इलाके में दबोच लिया। गुरसहायगंज कोतवाल नागेंद्र पाठक ने बताया कि दोनों को जनपद लाकर हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोलकाता में दबोचे गए हत्यारोपी बेटी व साला
नौ अक्तूबर को हुई थी पशु व्यापारी रमेश की हत्या
गंभीर घायल पत्नी ने भी अस्पताल में तोड़ दिया था दम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed