फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पुलिस ने अंतरजनपदीय तीन लुटेरे दबोचे

पुलिस ने अंतरजनपदीय तीन लुटेरे दबोचे

Sat, 27 Oct 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अंतरजनपदीय तीन लुटेरे दबोचे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कन्नौज। सर्विलांस और तिर्वा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। बाइकों से मोबाइल व आभूषणों को लुटने वाले तीन लुटेरों को दबोच लिया। पकड़े गए लुटेरे अन्य जनपदों में भी वारदातों को अंजाम देते थे। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें, एक सोने की चेन, 16 मोबाइल बरामद हुए है।

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को पत्रकारों बताया कि सूचना पर सुबह सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह और तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार ने भुड़िया गांव के पास घेराबंदी की। दो बाइक पर इंदरगढ़ के हसेरन निवासी बेलुआ उर्फ राजन गिहार पुत्र लाखन गिहार, तिर्वा के बलनपुर निवासी रवि उर्फ विजय गिहार पुत्र लालू और मकरंदनगर कन्नौज निवासी जय उर्फ लूला गिहार पुत्र गुल्ली निकले।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने रोक कर तीनों की तलाशी ली। उनके पास से करीब 160000 कीमत के 16 एंड्रायड मोबाइल फोन, एक सोने की चेन बरामद की गई। दोनों बाइक भी चोरी की थीं। एसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों बदमाशों ने गिरोह बनाकर फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, औरैया आदि जिलों के सुनसान इलाकों में लूट की वारदात करना कबूल किया। बदमाश परिवार के सदस्यों जैसे की बीमारी का हवाला देकर राहगीरों व दुकानदारों को लूटा गया माल बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे करीब पांच साल से लूटपाट कर रहे थे। बेलुआ उर्फ राजन पर तिर्वा और कन्नौज कोतवाली में दो मुकदमे दर्ज हैं। जय गिहार पर तिर्वा, इंदरगढ़ थाने में पांच और रवि गिहार पर दो मुकदमे दर्ज हैं। बेलुआ उर्फ राजन दो बार चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।



पुलिस ने अंतरजनपदीय तीन लुटेरे दबोचे
जनपद के अलावा औरैया, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ और बाराबंकी में करते थे वारदात
क्रासर
चोरी की तीन बाइक और 16 एंड्रायड फोन बरामद
परिजनों की बीमारी का हवाला देकर बेचते थे माल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed