{"_id":"5b0d999b4f1c1ba16e8b534b","slug":"81527617947-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेवी जवान का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाई 80 हजार की नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेवी जवान का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाई 80 हजार की नगदी
Updated Tue, 29 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान शातिर टप्पेबाजों ने नेवी जवान का एटीएम कार्ड बदल लिया। थोड़ी देर बाद एटीएम से उसके खाते से हजारों रुपये पार कर दिए। मोबाइल में मैसेज आने के बाद जवान को ठगी का पता चला। सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के बाद साइबर क्राइम टीम ने टप्पेबाजों की तलाश में जुटी है।
हरदोई के मल्लांवा कुल्ली निवासी छोटेलाल वर्मा मर्चेंट नेवी में ट्रेनर के पद पर तैनात है। मौजूदा समय में उनकी तैनाती दुबई में है। बीते 10 दिन से वह छुट्टी पर घर आए हैं। रविवार को छोटेलाल वर्मा किसी काम से कन्नौज आया था। तभी कन्नौज-सरायमीरा रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से वह पैसा निकालने लगा।
10 हजार रुपये निकालने के बाद एटीएम बूथ में पहले से मौजूद दो लोगों ने छोटेलाल वर्मा को बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। थोड़ी देर बाद टप्पेबाजों ने उसके खाते से 80 हजार पार कर दिए।
विज्ञापन
पीड़ित नेवी जवान छोटेलाल वर्मा की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने दो टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल एके सिंह ने बताया साइबर क्राइम टीम टप्पेबाजों की तलाश में जांच कर रही है। पुलिस एटीएम के कैमरे के फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
साइबर क्राइम टीम टप्पेबाजों की पहचान में जुटी, फुटेज निकालने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो