फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   छह लाख की चंदन की लकड़ी कार से जब्त

छह लाख की चंदन की लकड़ी कार से जब्त

Sun, 30 Jul 2017 12:02 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
छह लाख की चंदन की लकड़ी कार से जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। चोरी छिपे उत्तराखंड के हल्द्वानी से शहर आ रही चंदन की लकड़ी की खेप को पुलिस ने एक कार से बरामद किया है। इस दौरान शहर के एक व्यापारी को भी हिरासत में लिया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर व्यापारी से पूछताछ शुरू की है।

शुक्रवार की शाम सदर कोतवाली पुलिस शहर राजश्री टाकीज के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार पुलिस टीम को देखकर रास्ता बदल कर जाने लगी। इस पर पुलिस टीम ने कार का पीछा कर बगिया फजल इमाम मोहल्ला में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर करीब दो क्विंटल चंदन की लकड़ी को बरामद करने के साथ कार में सवार बगिया फजल इमाम मोहल्ला निवासी युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पकड़ी गई चंदन की लकड़ी की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय वन रक्षक अरविंद ने लकड़ी को कब्जे में लेने के साथ अजय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वन रक्षक ने बताया कि युवक के पास स्टेट रमन्ना का कागज नहीं मिला है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- चोरी छिपे उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले से कन्नौज आ रही थी खेप
- वन विभाग अधिकारियों ने पकड़े गए व्यापारी से शुरू की पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed