फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   निजी महाविद्यालय के प्राचार्य और प्रबंधक पर मुकदमा

निजी महाविद्यालय के प्राचार्य और प्रबंधक पर मुकदमा

Thu, 29 Jun 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
निजी महाविद्यालय के प्राचार्य और प्रबंधक पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। परास्नातक के परीक्षार्थी ने निजी महाविद्यालय के प्राचार्य और प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कपूरापुर्वा निवासी वीर बहादुर पुत्र ओम प्रकाश ने बुधवार को सदर कोतवाली में ओम शिव पब्लिक महाविद्यालय के प्राचार्य और प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसने समाजशास्त्र से परास्नातक की परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय में आवेदन किया था। जबकि महाविद्यालय के पास समाजशास्त्र की मान्यता नहीं थी।
विज्ञापन


कालेज प्रशासन ने उसे गुमराह कर छह हजार रुपये भी ले लिए, जबकि उसका प्रवेश पत्र नहीं आया। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- परीक्षार्थी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed