फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   पिता-पुत्र के शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

पिता-पुत्र के शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Mon, 06 May 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
पिता-पुत्र के शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
हसेरन। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी घायल हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र के शव गांव पहुंचे, तो वहां कोहराम मच गया।
नादेमऊ चौकी क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी इंद्रेश दुबे (34) पुत्र मिथलेश दुबे अपने इकलौते पुत्र लक्ष्य दुबे (5) व पत्नी आरती (26) के साथ ससुराल करहल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 120 किलोमीटर के पास पहुंचे, तभी अचानक उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में इंद्रेश दुबे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए। घायल मां-बेटे को मिनी पीजीआई सैफई ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान पुत्र लक्ष्य ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्र के शव जैसे ही गांव पहुंचे, वहां कोहराम मच गया। घायल पत्नी आरती समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। मृतक दिल्ली में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह अपनी ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेरपुर गांव निवासी इंद्रेश दुबे यदि हेलमेट लगाए होते, तो शायद उनकी जान बच सकती थी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

फोटो 05 सीएचबीपी58 इंद्रेश दुबे (फाइल फोटो)।
फोटो 05 सीएचबीपी59 लक्ष्य दुबे (फाइल फोटो)।
फोटो 05 सीएचबीपी60 मृतक के घर गमगीन बैठी महिलाएं।
पिता-पुत्र के शव गांव पहुंचते ही कोहराम
-रिश्तेदारी में जाते समय एक्सप्रेस-वे पर हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed