{"_id":"5c5f20a3bdec224bbb209dbc","slug":"71549738147-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। बैंक से पैसा निकालकर घर लौटते समय लोगों से नगदी लूटने वाले शातिर बदमाश को पुलिस चार साल बाद दबोच पाई। बदमाश की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम था।
सर्विलांस टीम प्रभारी अमर पाल सिंह ने शनिवार को विशुनगढ़ थाना प्रभारी करुणानिधि सरोज के साथ शातिर बदमाश नीटू बहेलिया उर्फ नृत्य कुमार पुत्र सूरजपाल निवासी बल्हारपुर सिढ़पुरा कासगंज को मोहकमपुर विशुनगढ़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर 2015 को संतोष कुमार प्रजापति निवासी महमूदपुर, विशुनगढ़ पत्नी के साथ बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में तमंचे के दम पर नीटू ने 50 हजार की नगदी लूट ली थी। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाने में लूटपाट के चार मुकदमे दर्ज हैं।
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
बैंक से पैसा निकालकर जाने वाले लोगों से करता था लूटपाट, चार साल से फरार चल रहे शातिर को सर्विलांस टीम ने विशुनगढ़ से दबोचा