{"_id":"5c02d15fbdec22418454fd3d","slug":"71543688543-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की मौत पर बवाल, जाम किया जीटी रोड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे की मौत पर बवाल, जाम किया जीटी रोड
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। वंशरामऊ गांव में शुक्रवार रात जमीन पर कब्जे की नियत से कुछ लोगों ने गरीब की दीवार गिरा दी। मलबे की चपेट में आकर उसके बच्चे की मौत हो गई और परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सुबह गुस्साए लोगों ने बच्चे का शव रखकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। कुछ ही देर में हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक यातायात ठप रहा। एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृत बच्चे के चाचा ने चार नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
सदर कोतवाली की मानीमऊ चौकी क्षेत्र के गांव वंशरामऊ निवासी सुनील (30) का मकान बारिश में गिर गया था। वह परिवार के साथ उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में रह रहा था। गांव सियारानी देवी ने उसे उधार दो डिस्मिल मकान बनाने के लिए दी थी। 80 हजार रुपये बाद में देना तय है। उसी जमीन पर 10 दिन पूर्व सुनील ने कच्चा मकान बना लिया था। गांव के कुछ लोग उस जमीन कब्जा पर करना चाहते थे। इसी रंजिश में शुक्रवार रात करीब दो बजे चार लोगों के साथ धक्का देकर सुनील की कच्ची दीवार गिरा दी। मलबे में दबकर इकलौते बेटे प्रांशू (4) की मौत हो गई और सुनील, उसकी पत्नी रूबी देवी, बेटी प्रीती (8), बाबा छोटे लाल (95 ) और रिश्तेदार अनुराग निवासी दुर्गापुर शिवराजपुर कानपुर नगर घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दीवार गिराने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने सुबह करीब 11 बजे जिला अस्पताल के सामने जीटी रोड पर प्रांशू का शव को रखकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे एसडीएम शैलेष, सीओ श्रीकांत प्रजापति, कोतवाल एके सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सुनील के भाई जानू ने चार नामजद और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने बताया कि सुनील ने नए मकान में शुक्रवार को ही गृह प्रवेश किया था। उप स्वास्थ्य केंद्र से शाम पांच बजे तक सामान लाया। पुलिस ने आलू के एक खेत में कई लोगों के पैरों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
भूमिहीन सुनील चार भाई है। सभी मजूदरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बारिश में कच्चा मकान गिरने के बाद सुनील एएनएम सेंटर में रहता था। सुनील ने बताया कि उसका राशनकार्ड भी नहीं बना है। राशनकार्ड व आवास के लिए कई बार प्रधान पुष्पा देवी से मांग कर चुका है। प्रधान के पति संतोष कुमार ने बताया कि राशन कार्ड नहीं बना है लेकिन हर माह राशन दिया जाता है। एसडीएम सदर शैलेष कुमार ने सुनील के परिवार का राशन कार्ड बनवाया जाएगा। आवास और शौचालय भी नियमानुसार दिलाया जाएगा।
बच्चे की मौत पर बवाल, जीटी रोड जाम
जमीन पर कब्जे के लिए वंशरामऊ गांव में गिरा दिया गरीब का घर, मलबे में दबने से हुई मौत, पांच लोग घायल
क्रासर
एक घंटे तक ठप रहा यातायात, लगीं वाहनों की कतारें
आश्वासन पर परिजन मानें, सदर कोतवाली में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 04- अस्पताल में भर्ती मृतक की मां और बहन।
फोटो 05- जीटी रोड पर शव रखकर जाम लगाए परिजन।
फोटो 06- जाम लगाए लोगों को समझाते कोतवाल एके सिंह, मौजूद एसडीएम शैलेष कुमार और सीओ श्रीकांत प्रजापति।
फोटो 08- हंगामे के दौरान जीटी रोड पर लगा जाम।
फोटो 13- बंशरामऊ गांव में सुनील के घर की गिराई गई दीवार।