फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   युवक ने फांसी लगाकर दी जान

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 10 Feb 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
एट (जालौन)। युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिजन एक विवाह उत्सव में शामिल होने गए थे। जब लौट कर आए तो बेटे का शव फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हो सकता है कि परिवार में आपस में ही कोई बात हुई हो, जिस पर नाराज होकर युवक ने सुसाइड किया हो।
विज्ञापन


अकोढ़ी निवासी सोनू उर्फ सुरेंद्र (22) पुत्र तुलसीराम अहिरवार ने शुक्रवार की रात को कमरे में कुंडे और रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। उस वक्त तुलसीराम और पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया था। शनिवार सुबह जब परिजन लौट कर आए तो उन्होंने सोनू को फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़े।
विज्ञापन


तब तक पास पड़ोस के लोग भी एकत्र हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाने के एसआई शिव करण वर्मा का कहना है कि आत्महत्या की फिलहाल सही वजह नहीं पता चल पा रही है। परिजनों ने भी कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे सोनू शराब का लती बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed