फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फोटो 07- पोस्टमार्टम के बाहर रोती बिलखती महिलाएं।

फोटो 07- पोस्टमार्टम के बाहर रोती बिलखती महिलाएं।

Thu, 31 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो 07- पोस्टमार्टम के बाहर रोती बिलखती महिलाएं।

विज्ञापन
जमीन के विवाद में अधेड़ की अज्ञात लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। बुधवार देर रात गांव के बाहर शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने जमीन के विवाद के चलते गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अधेड़ की बेरहमी से पीटकर हत्या की बात सामने आई है। वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सड़ियापुर मामाभोले गांव निवासी राम किशन राजपूत (40) बुधवार दोपहर ढाई बजे खेतों की ओर गया था। रात नौ बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो, परिजनों ने तलाश शुरू की। गांव के बाहर राधेश्याम के खेत में राम किशन राजपूत का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अमर बहादुर सिंह को मृतक के भाई दीन दयाल ने हत्या की तहरीर दी, लेकिन उप निरीक्षक ने राम किशन की मौत को एक हादसा बताकर तहरीर लेने से मना कर दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले हैं।

आशंका है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतक के भाई दीन दयाल और पुत्र पप्पू ने बताया कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

जमीन की रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने राम किशन की हत्या कर दी है। पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


कन्नौज। मृतक के परिजनों ने उप निरीक्षक अमर बहादुर पर गंभीर आरोप लगाए है। मृतक के भाई दीनदयाल ने एसपी किरीट कुमार राठौड़ को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उप निरीक्षक अमर बहादुर को उसने भाई की हत्या की तहरीर दी थी, लेकिन दरोगा ने तहरीर फाड़कर गाली-गलौज किया।

इसके बाद जबरिया दरोगा ने सांड़ के हमले से मौत का जिक्र करते हुए तहरीर लिखाकर उससे हस्ताक्षर कर लिए। पुलिस ने अधीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।



कन्नौज। युवक की हत्या बेरहमी से की गई है। लाठी और डंडों की पिटाई से युवक की आंत फटने के साथ गर्दन टूट गई थी।

इसके अलावा उसकी एक पसली भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टूटी बताई गई। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि हमलावरों ने बेरहमी से पीट-पीट कर युवक को मौत के घाट उतार दिया।


जमीन के विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या
- दोपहर से लापता किसान का रात को गांव के बाहर खेत में मिला शव
- गांव के कुछ लोगों से जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed