फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बेखौफ इनाम घोषित बदमाशों की तलाश में पुलिस

बेखौफ इनाम घोषित बदमाशों की तलाश में पुलिस

Mon, 14 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ इनाम घोषित बदमाशों की तलाश में पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। फरार चल रहे इनामी बदमाश पुलिस लिए चुनौती बने हुए हैं। पुलिस की लिस्ट में सबसे ऊपर कुंवर पाल बंजारा और सोनू बाल्मिकी का नाम है। इन्हें गैर जनपदों की पुलिस भी तलाश रही है।

पुलिस की लिस्ट में जिले में 21 इनामी बदमाश हैं। इनमें से 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि 11 बदमाशों की तलाश जारी है। पांच हजार के इनामी बदमाश सोनू बाल्मिकी निवासी पाटा नाला और ठठिया थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी कुंवर पाल बंजारा की तलाश में सर्विलांस और स्वाट टीम समेत कई पुलिस की टीमों को लगाया गया है। मुठभेड़ के दौरान मारे गए 50 हजार के इनामी बदमाश हजारी नट गैंग के सुनील कुमार नट की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने बाबू उर्फ हीरो नट निवासी पशु बाजार तालग्राम पर ढाई हजार का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होने के बाद वह भूमिगत हो गया है। इसके अलावा ठठिया थाना क्षेत्र के गांव पल्टेपुरवा निवासी रघुनाथ यादव और हरिनाथ पर पुलिस ने एक-एक हजार का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन


औरैया जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र के गांव चिटकापुर में रहने वाले शैलेंद्र कुमार उर्फ शीलू दुबेे व श्याम बिहारी पर ढाई-ढाई हजार का इनाम रखा गया है। वहीं, ठठिया के घूरपुर निवासी राजेश पर एक हजार और इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर मझिला निवासी राकेश पर 15 सौ रुपये का इनाम व पप्पू बाल्मिकी निवासी शमशाबाद फर्रुखाबाद पर कन्नौज पुलिस ने ढाई हजार का इनाम घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए फर्रुखाबाद पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि इनाम घोषित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जल्द इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को इनके बारे में जानकारी होती है तो वह गोपनीय ढंग से 9454400287 पर सूचना दे सकता है।

मजबूत सिंह कठेरिया की मौत बनी पहेली
दो दशक पूर्व हजारी नट गैंग में शामिल होकर कई हत्याओं, डकैती व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले फरार मजबूत सिंह कठेरिया निवासी मेदेपुर छिबरामऊ 25 दिसंबर 2005 से फरार है। पुलिस ने इस पर पांच हजार का इनाम रखा है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मजबूत सिंह कठेरिया की मौत हो चुकी है, जबकि मेदेपुर व आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों का कहना है कि चोरी छिपे कई बार क्षेत्र में मजबूत सिंह को देखा गया है।


हत्थे चढ़े 10 बदमाश
तीन माह से अब तक इनामी राहुल यादव खानपुर सौरिख, मंगली फिरोजपुर कन्नौज, डा. अतीक समधन, विजय पाल डूगरपुर मोहम्मदाबाद, श्याम सिंह उर्फ लल्ला सलेमपुर तारा बांगर, भूरा रजीपुरा नया गांव एटा, शमशुल नट मरियामऊ रनियां अकबरपुर कानपुर देहात, सुनील कुमार नट बिधईपुरवा समेत फर्रुखाबाद के नवाबगंज के गांव भगौना में रहने सत्यवीर और उसकी पत्नी मीना देवी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

- कुख्यात कुंवर पाल बंजारा और सोनू बाल्मिकी टॉप पर
- 21 इनामी बदमाशों में दस को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed